बिहार निर्माण व असंगठित । श्रमिक यूनियन -
प्रेस विज्ञप्ति (प्रकाशनार्थ)
पटना , दिनांक : 5-2-2021
किसान विरोधी एवं कारपोरेटपक्षी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों की अन्य न्यायपूर्ण मांगों को लेकर पिछले 72 दिनों से दिल्ली की सरहदों पर हजारों - लाखों की तादाद में जुटकर देश के किसान आन्दोलन कर रहे हैं। भयंकर ठंड और केन्द्र सरकार की जनविरोधी दमनात्मक कार्रवाइयों का सामना करते हुए किसानों का न्यायपूर्ण आंदोलन आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में किसानों के आंदोलन के पक्ष में जनता के विभिन्न तबके सड़कों पर उतरकर अपनी एकजुटता प्रकट कर रहे हैं। इस आन्दोलन के समर्थन में पंजाब , हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में व्यापक उभार की स्थिति है। धीरे-धीरे किसान आन्दोलन ने एक जन आन्दोलन का रूप अख्तियार कर लिया है जिसके समर्थन में पूरे देश की जनपक्षधर , जनवादी एवं प्रगतिशील शक्तियां खड़ी हो गई हैं। किसान आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे '' संयुक्त किसान मोर्चा '' और ''अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति'' ने 6 फरवरी , 2021 को पूरे देश में नेशनल हाईवे , एवं स्टेट हाइवे पर 12 बजे से 3 बजे तक रास्ता जाम का आह्वान किया है।
बिहार में कार्यरत बिहार निर्माण कामगार यूनियन , बीड़ी मजदूर यूनियन (बिहार) - IFTU , बिहार निर्माण एवं असंगठित श्रमिक यूनियन , बिहार राज्य जेनरल मजदूर यूनियन , निर्माण मजदूर संघर्ष यूनियन (इफ्टू - सर्वहारा) ,भगत सिंह छात्र युवा संगठन ने एक संयुक्त बयान के जरिए 6 फरवरी के "रास्ता जाम" के कार्यक्रम का समर्थन किया है और अपने कार्यकर्ताओं , समर्थकों एवं आम जनता से इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल करने की अपील की है।
हस्ताक्षरित
1. बिहार निर्माण कामगार यूनियन - अमित कुमार
2. बीड़ी मजदूर यूनियन , बिहार - IFTU - विनोद शर्मा
3. बिहार निर्माण व असंगठित श्रमिक यूनियन - जयप्रकाश ल़लन , रासबिहारी चौधरी
4. बिहार राज्य जेनरल मजदूर यूनियन - नन्द किशोर सिंह
5. निर्माण मजदूर संघर्ष यूनियन ( IFTU - सर्वहारा ) - रामप्रवेश
6. भगत सिंह छात्र युवा संगठन - इन्द्रजीत कुमार
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box